शहर

हरियाणा में दो ट्रकों मे भीषण टक्कर के बाद लगी आग, दोनों ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत

हरियाणा में रायपुर रानी के गोलपुरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसके बाद ट्रक में लगे सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण दोनों ट्रकों में आग लग गई। इस हादसे में दोनों ट्रक चालकों की जलकर मौत हो गई।

Image

हरियाणा में दो ट्रकों की टक्कर

Haryana Road Accident: हरियाणा में रायपुर रानी के गांव गोलपुरा के पास नेशनल हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, आमने-सामने दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद एक ट्रक में लगा सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग लगने के बाद दोनों ट्रक के चालक जिंदा जल गए। हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगडे की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

हादसे के बाद रोड पर लगा जाम

बता दें कि एक ट्रक जिसका नंबर एचआर 58 सी 2409 है, उसका चालक सादिक (22 साल), अपने ट्रक में चेरी लोड कर श्रीनगर से यूपी जा रहा था। दूसरे ट्रक एचआर 58 सी 0063 का चालक रमजान यमुनानगर से पंचकूला की तरफ जा रहा था। दोनों की गोलपुरा गांव के नजदीक टक्कर हो गई। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू किया गया।

तीन साल से बंद है एक साइड का रोड

नेशनल हाईवे पर गोलपुरा गांव के नजदीक पिछले लगभग तीन साल से एक साइड का रोड बंद किया गया है, जो आज तक नहीं खोला गया। इसके चलते हर रोज यहां पर कुछ न कुछ सड़क हादसे होते रहते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'