Faridabad: देश के साथ-साथ फरीदाबाद में भी रंगों के पर्व होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के अंदर पूरे सप्ताह होली से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन होता है, इनमें से कई कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो चुकी है। होली के इस त्योहार को फरीदाबाद का पंजाबी समाज अनोखे रीति-रिवाजों के साथ मनाता है। सबसे खास होलिका दहन होता है। होलिका दहन के दिन पंजाबी समाज से जुड़ी महिलाएं रात को घर में रोटी नहीं बनाती हैं, इस दिन होलिका दहन की आंच पर तवा रखकर रोटियां सेंक जाती है। इस दौरान परिवार के बाकी सदस्य होलिका की आग के चारो तरफ घूमकर लोकनृत्य गिद्दा-भंगड़ा करते हैं।
फरीदाबाद पंजाबी सेवा समिति के प्रधान प्रेम खटृटर ने बताया कि, समाज द्वारा होली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दिन हर घर में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज द्वारा होलिक दहन पर की जाने वाली रीति रिवाज बाकी जगहों से काफी अगल होती है। हमारे समाज की महिलाएं होलिका के आग में रोटी सेंकतीं हैं। इन रोटियों को अगले दिन किया जाता है। उन्होंने बताया कि, ये रोटियां गर्म चीज के साथ नहीं खाई जाती हैं। इनका सेवन रंग वाली होली की सुबह दही या फिर मक्खन के साथ किया जाता है। मान्यता है कि जीवन में खुशहाली आती है नेगेटिविटी दूर होती है। होली के त्योहार पर पंजाबी समुदाय के हर घर में गोंद के लड्डू, दही भल्ले, गुझिया, भांग की कुल्फी, पापड़, चिप्स जैसे प्रमुख व्यंजन बनाए जाते हैं।
