फरीदाबाद

Faridabad: नीलम पुल पर बेकाबू मिनी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 11:36 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद के नीलम रेलवे पुल पर दोपहर में एक मिनी बस ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कई गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना से नीलम पुल पर घंटो लंबा जाम लगा रहा। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे बस बेकाबू हो गई।

Image

Accident News

KEY HIGHLIGHTS
  • चालक ने गलती से पैर रख दिया एक्‍सीलेटर पर, बस हुई बेकाबू
  • नीलम पुल से राष्‍ट्रीय राजमार्ग तक घंटों लगा रहा वाहनों लंबा जाम
  • हादसे के बाद लोगों ने बस चालक को पकड़ जमकर पीटा

फरीदाबाद के माध्‍य में स्थित नीलम रेलवे पुल पर दोपहर में एक मिनी बस ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। बस की चपेट में आई कई गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई। वहीं, स्कूटी पर सवार दो लोगों भी बस की चपेट में आने से घायल हो गए। इसके अलावा कई कार चालकों को भी हल्की चोटें आईं हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ कर जमकर पीटा भी। इस घटना से नीलम पुल पर घंटो लंबा जाम लगा रहा। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची यातायात पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को पुल से दूर ले जाकर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर को राष्ट्रीय राजमार्ग से पुल पर चढ़ने के दौरान मिनी बस के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे बस बेकाबू हो गई। जिसके बाद बस ने आगे चल रही एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस कार ने आगे चल रही कार को टक्‍कर मारी और फिर एक के बाद एक वाहन टकराते गए। कारों के बीच फंसकर दो स्कूटी सवार घायल हो गए। इस टक्‍कर के बाद लोग बस चालक को घेर कर उसे पीटने लगे। हालांकि कुछ लोगों ने बीच बचाव कर चालक को छुड़ा लिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग तक लग गई वाहनों की लंबी कतार

इस हादसे के बाद एक लेन में वाहनों की लंबी लाइन लगने लगी, जो कुछ ही देर में एक किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गई। जिसके बाद पहुंचे यातायात पुलिसकर्मी ने सभी वाहन चालकों को समझा-बुझाकर वाहनों को नीलम-बाटा रोड की तरफ साइड में लगवाया और यातायात को सुचारू किया। बताया जा रहा है कि बस चालक का पैर गलती से एक्‍सीलेटर पर पड़ गया, जिससे बस बेकाबू हो गई। हालांकि शाम तक इस हादसे को लेकर किसी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें