Faridabad-Gurugram Weather Today Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद और गुरुग्राम में पिछले दिनों मौसम के उतार-चढ़ाव के बाद अब आसमान साफ हो गया है। फरीदाबाद और गुरुग्राम दोनों शहरों में तेज हवाएं चल रही है, जिसके कारण शहर का मौसम ठंडा बना हुआ है। सुबह-शाम के समय ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। शहर का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। फिलहाल दो से तीन दिन तक सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
पिछले कई दिनों से शहर में धूप निकलने से दोपहर के समय लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान के बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। तापमान बढ़ने के साथ ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई संभावना नहीं जताई है। आइए इस बीच जानें कैसा रहेगा फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम का हाल...
फरीदाबाद में मौसम का हाल
फरीदाबाद में आसमान साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हो सकती है। फरीदाबाद के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सर्द हवाओं से सुबह-शाम की ठंड बढ़ रही है, जिसके चलते शहर का पारा लुढ़का हुआ है। धूप निकलने से भी लोगों को कुछ देर की राहत मिल रही है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, शहर का तापमान 9 मार्च के बाद से बढ़ना शुरू हो सकता है। सर्द हवाओं से जल्द राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
गुरुग्राम में मौसम का हाल
गुरुग्राम में मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण शहर का तापमान कम दर्ज किया जा रहा है। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर का तापमान बढ़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है।
