Faridabad-Gurugram Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद में बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई है। जिसके चलते मार्च में भी ठंड का एहसास हो रहा है। यहां सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही हैं। ऐसा ही मौसम गुरुग्राम का भी बना हुआ है। इन शहरों के साथ ही हरियाणा के कई इलाकों में तापमान में गिरावट से सर्दी का एहसास अभी भी बना हुआ है। हालांकि दोपहर में धूप के दर्शन हो रहे हैं। जिससे दिन में गर्माहट महसूस हो रही है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज के मौसम की बात करें तो आज इन दोनों शहरों में अच्छी धूप खिलेगी और मौसम भी साफ रहेगा।
फरीदाबाद में अगले 7 दिन मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी तापमान ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फरीदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले सात दिनों में फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है।
गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम
गुरुग्राम में मंगलवार को फरीदाबाद से कम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन यहां का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। आज गुरुग्राम में आसमान साफ रहने वाला है। आज यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले 2-3 दिन में यहां के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दिख सकती है, हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
