शहर

फरीदाबाद गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त

फरीदाबाद में सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद उसके साथ घंटों तक दुष्कर्म किया गया और फिर देर रात चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है।

Image

फरीदाबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital

Faridabad Gangrape Case: फरीदाबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि महिला को कार में लिफ्ट देकर उसस सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप है कि आरोपी 2 घंटे तक महिला को कर में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाया और देर रात 3:00 बजे महिला को SGM नगर के पास चलती कर से फेंक कर भाग गए।

दो आरोपी गिरफ्तार

महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पीड़िता के परिजन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी। फरीदाबाद पुलिस ने कहा है कि दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर की रात को उन्हें शिकायत मिली थी कि एक महिला के साथ चलती गाड़ी गैंगरेप किया गया है इसके बाद सेक्टर 48 क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी और दो आरोपियों को राउंड ऑफ किया गया है वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी पकड़ लिया गया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

आधी रात हुई थी वारदात

पीड़िता बहन ने शिकायत में बताया है कि रात 8:30 बजे उनके पास बहन की कॉल आई थी और उसे बताया गया कि घर में मां से कहां सुनी हो गई है और मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं। उसने कहा था कि मैं अपनी सहेली के घर से 3 घंटे में वापस आ जाऊंगी। पीड़िता की बहन के मुताबिक देर रात करीब 12:00 बजे पीड़िता कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी। इसी दौरान वह एक इको वैन रुकी जिसमें दो युवक पहले से बैठे हुए थे आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को गुरुग्राम रोड की ओर ले गए और फरीदाबाद गुरुग्राम मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से आगे जाकर आरोपी कार चलता रहा जबकि दूसरे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया 2 घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर घूमते रहे महिला ने विरोध भी किया लेकिन वह उनसे से नहीं बच पाई।

पीड़िता के चेहरे पर लगाने पड़े टांके

देर रात 3:00 बजे आरोपियों ने पीड़िता को चलती वैन से फेंका और भाग गए सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे और सिर पर चोट आई है। डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े। देर रात पीड़ित ने अपनी बहन को कॉल कर कर इस बारे में बताया। बहन मौके पर पहुंची और देखा कि पीड़ित ने देखा कि इलाज के लिए उसे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया लेकिन फिलहाल उसका फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article