शहर

कचौड़ी के लिए मशहूर शाहजहांपुर की ये दुकानें, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाट जाएंगे

शाहजहांपुर की कचौड़ी सबसे फेमस है। यहां दो दुकान है, जिसमें से एक रात को खुलती है और एक की सुबह खुलती है। यहां की कचौड़ी खाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगती है।

Image

कचौड़ी के लिए मशहूर शाहजहांपुर की ये दुकानें

Photo : iStock

भारत मे स्ट्रीट फूड किसे पसंद नहीं है। ऐसे में बात जब कचौड़ी की आती है तो नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यदि आप भी कचौड़ी के शौकीन है और यूपी के शाहजहांपुर में रहते हैं या फिर वहां घूमने गए है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको शाहजहांपुर की उन दो दुकानों के बारे में बताएंगे, जिसकी कचौड़ी सबसे फेमस है और स्वाद से भरपुर है। आइए आपको उन दुकानों के बारे में बताएं...

अम्मा की आलू कचौड़ी

शाहजहांपुर की कचौड़ी का बात आती है तो सबसे पहला नाम अम्मा की आलू कचौड़ी की ही आता है। लेकिन बता दें ये अम्मा की ये दुकान दिन में नहीं रात में खुलती है। रात में खुलने के बावजूद इनकी कचौड़ी खाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगती है। अम्मा की आलू कचौड़ी आपको रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक मिलेगी।

Famous Shop For Kachori in Shahjahanpur Know the Name

कचौड़ी के मशहूर है ये शाहजहांपुर की ये दुकानें

पति की मृत्यु के बाद घर चलाने के लिए उन्होंने कचौड़ी के इस बिजनेस को शुरू किया था और आज देखते ही देखते उनकी दुकान की कचौड़ी मशहूर हो गई है। अम्मा कचौड़ी पर आपको 30 रुपये में एक प्लेट कचौड़ी मिलती है, जिसमें 4 पीस होते हैं और सब्जी होती है।

अम्मा कचौड़ी की मालिक अंजू वर्मा बताती है कचौड़ी के इस बिजनेस से एक रात में 2000 रुपये से 2500 रुपये तक कमा लेती है। इसकी सहायता से उन्होंने अपना घर और बच्चे पाले हैं और एक बच्चे की शादी भी कर दी है। वह बताती है कि घर के बनाए मसालों से ही वह कचौड़ी बनाती है और बेचती है, जिसे खाने के लिए बहुत से लोग आते हैं।

Famous Shop For Kachori in Shahjahanpur Know the Name

शाहजहांपुर की फेमस कचौड़ी

शंकर खस्ता कचौड़ी

जहां अम्मा की कचौड़ी रात में मिलती है वहीं शंकर की कचौड़ी के लिए सुबह सुबह लोगों की लाइन लगती है। शंकर जी खस्ता कचौड़ी के सभी दीवाने हें। कचौड़ी बेचने वाले हरिश्चंद्र जी बताते हैं वह पिछले 30 साल कचौड़ी बेचने का काम कर रहे हैं। उनकी दुकान सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खस्ता कचौड़ी मिलती है। इसकी कीमत मात्र 15 रुपये है। जिसमें एक कचौड़ी और सब्जी आती है। इतने सस्ते में स्वादिष्ट कचौड़ी मिले तो कौन नहीं खाना चाहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article