शहर

Pilibhit Accident: अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, महिला सहित पांच लोगों की मौत

Pilibhit Accident News: पीलीभीत हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित हुए डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

पीलीभीत में सड़क दुर्घटना

Pilibhit Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार के आ रहे एक डंपर ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे से ईद की खुशियों से भरे परिवार में मातम छा गया है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे से गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

हादसा थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के पास हुआ है। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है, जिसके वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और भारी यातायात जाम लग गया है। इस बीच सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर इस जाम को खुलवाया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। हादसे का शिकार हुए मृतकों का नाम आकिब (21), शहिब (25), अरबाज (25), ओवैस और सकरा बताया गया है। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

ईद का नमाज पढ़ने जाते समय हुए दुर्घटना का शिकार

पुलिस ने हादसे पर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर ईद का नमाज पढ़ने जा रहे थे, वहीं दूसरी बाइक पर एक दंपती ईद मिलने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने इन्हें जोरदार टक्कर मारी। ये टक्कर इतनी तेज हुई कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article