शहर

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश ने से यातायात प्रभावित, तीन NH समेत 435 मार्ग अवरुद्ध

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 435 सड़कें बंद है। इसके साथ-साथ बिजली और जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई है। कुल्लू में एक पिकअप ट्रक पर चट्टान गिरने से दो लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और दूसरी तरफ जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Image

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश ने से यातायात प्रभावित (फोटो - AI)

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 435 सड़कें बंद है। इसके साथ-साथ बिजली और जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई है। कुल्लू में एक पिकअप ट्रक पर चट्टान गिरने से दो लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और दूसरी तरफ जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में तबाही का मंजर भी देखा जा रहा है। ऐसा ही हाल कुल्लू का भी है। बीते दिनों भी भारी बारिश के कारण यहां बाढ़ जैसे हालात थे। इस बार जिले में भारी बारिश के दौरान एक पिकअप ट्रक पर चट्टान गिरने से उसका चालक और एक यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं राज्य के तीन एनएच समेत कई मार्ग बारिश के कारण अवरुद्ध है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं -

कुल्लू में पिकअप ट्रक पर गिरी चट्टान

अधिकारियों ने बताया कि कुल्लू में पिकअप ट्रक पर अचानक चट्टान गिरने से दो लोग घायल हो गए। यह हादसा लुहरी जाजर सड़क पर कानी नाले के पास सोमवार को तब हुआ जब डेयरी किसानों से दूध खरीदने के बाद पिकअप ट्रक में उसे लेकर वापस आ रहा थे। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान विक्रांत और राजेश के रूप में हुई है, जिन्हें रामपुर के पास खनेरी के एक अस्पताल ले जाया गया।

NH समेत कई सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 435 सड़कें बंद हैं। इनमें से 260 सड़कें आपदा प्रभावित मंडी जिले की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, 534 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर और 197 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। मंडी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 21, मंडी-कुल्लू मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग 154 (मंडी-पठानकोट) अवरुद्ध हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 (हटकोटी से पावंटा साहिब) भी सिरमौर जिले में शिलिया के पास बंद है।

राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। सोमवार शाम से अंब में 94.2 मिमी बारिश हुई है, इसके बाद भरारी (67.8 मिमी), बर्थिन (58.2 मिमी), स्लैपर (51 मिमी), नादौन (48.5 मिमी), जोगिंदरनगर (48 मिमी), अघार (46.2 मिमी), कसौली (44 मिमी), देहरा गोपीपुर (43 मिमी), घाघस (42.6 मिमी), मुरारी देवी (42 मिमी) और मलरांव (41 मिमी) में बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश में 20 जून से मानसून के आगमन के बाद से राज्य भर में बारिश से संबंधित घटनाओं में 74 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लापता हैं। एसईओसी ने कहा कि राज्य में मानसून के वर्तमान मौसम में 36 बार अचानक बाढ़, 23 बार बादल फटने और 24 भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे लगभग 1,246 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article