शहर

Satna Dog Attack: सतना में आवारा कुत्ते का आतंक, 40 लोगों को बनाया शिकार; अस्पताल में लगी लाइन

सतना में एक कुत्ते ने गहरा नाला से अस्पताल चौक के बीच करीब 40 लोगों को काट लिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर एंटी-रेबीज टीके लगाए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Satna Dog Attack: मध्य प्रदेश के सतना शहर में बुधवार को एक आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिला। जहां एक ही दिन में कुत्ते ने करीब 40 लोगों को अपना शिकार बनाया। हमले से लोगों में हड़कंप मच गया। गहरा नाला से अस्पताल चौक तक करीब 40 लोगों को कुत्ते ने काट लिया। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सतना जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शरद दुबे ने बताया कि एक कुत्ते ने शहर के गहरा नाला से लेकर अस्पताल चौक के बीच लगभग 40 लोगों को काटा। सभी घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एंटी रैबीज का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने के कारण सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।

इस घटना में घायल सुंदरलाल साकेत नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि वह अस्पताल चौक के पास चाय लेने के लिए आया हुआ था कि इसी दौरान एक भूरे रंग के कुत्ते ने उन्हें काट लिया। उन्होंने ’पीटीआई-वीडियो’ सेवा को बताया, "मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। मेरे बाद उसे कुत्ते ने लगातार करीब आठ-10 लोगों को मेरे सामने अपना शिकार बनाया।" इससे पहले इंदौर के महू में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article