शहर

Moradabad: दिनदहाड़े डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, संपत्ति विवाद या साजिश?

मुरादाबाद में मां-बेटे की हत्या की वारदात सामने आई है। जिसमें पुलिस शक के आधार पर बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं परिवार ने संपत्ति विवाद को कारण बताते हुए अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं।

Image

मुरादाबाद में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या

Photo : Times Now Digital

Moradabad Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कांठ थाना क्षेत्र में मां-बेटे की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान मुन्नी और उसके बेटे अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका की एक बेटी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में संपत्ति विवाद के एंगल से भी पूछताछ की जा रही है।

आंगन में खून से सने मिले दोनों शव

यह दर्दनाक घटना भेंसली जमालपुर उर्फ गधा पुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मुन्नी अपने घर के छप्परनुमा आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। तभी किसी ने उस पर सरिए या नुकीली चीज से हमला कर दिया। वहीं उसके बेटे अर्जुन का शव भी पास में चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। दोनों के सिर और चेहरे पर किसी नुकीली चीज से कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

परिजनों ने चाचा-ताऊ के परिवार पर लगाया आरोप

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मृतका की बड़ी बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों ने संपत्ति विवाद के चलते चाचा-ताऊ के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

बेटे की तहरीर पर बेटी को लिया हिरासत में

बताया जा रहा है कि हिरासत में ली गई युवती इंटर पास है और उसकी मानसिक स्थिति भी पूरी तरह ठीक नहीं है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के अनुसार मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर बेटी को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article