शहर

Maharashtra Weather: सावधान! अगले 48 घंटे महाराष्ट्र के लिए भारी, अमरावती-अकोला में हीटवेव तो पुणे-सतारा में बारिश का साया

Maharashtra Weather Update 23 April: महाराष्ट्र में गर्मी और बारिश का दोहरा कहर। आज IMD ने मुंबई में उमस और कोल्हापुर-सांगली में ओले गिरने की चेतावनी दी है। जानते हैं महाराष्ट्र के मौसम का हाल।

Image

मुंबई में गर्मी से बेहाल होंगे लोग, पश्चिमी महाराष्ट्र में कड़केगी बिजली

Photo : Times Now Digital

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान भीषण गर्मी और बेमौसम बारिश का दोहरा हमला देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां मुंबई और कोंकण के इलाकों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं, वहीं कोल्हापुर और सांगली जैसे जिलों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की चेतावनी जारी की गई है।

43 डिग्री तक जाएगा पारा (Konkan Marathwada IMD Alert)

IMD के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 23 से 25 अप्रैल के बीच कोंकण और मराठवाड़ा के अंदरूनी हिस्सों में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। विदर्भ क्षेत्र में भी अगले 48 घंटों में तापमान बढ़ने के आसार हैं, जहां अमरावती और अकोला में 24 अप्रैल को हीटवेव (Heatwave) का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में भारी उमस (Mumbai Thane Weather Today)

मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के निवासियों के लिए अगले दो दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। यहां न केवल गर्मी बढ़ेगी, बल्कि उमस (Humidity) भी परेशान करेगी। हालांकि, दोपहर या शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है, जिससे अस्थायी राहत मिल सकती है। पालघर, धुले और जलगांव जैसे जिलों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ये फिलहाल सूखे रहेंगे।

पश्चिमी महाराष्ट्र में ओलावृष्टि और बिजली का अलर्ट (Pune Satara Rain Hailstorm IMD Alert)

सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों को है। IMD ने कोल्हापुर और सांगली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, यहां बिजली कड़कने और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ ओले (Hailstorm) गिरने की संभावना है।

पुणे और सतारा में यहां के घाट क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं सोलापुर और धाराशिव में भी बिजली कड़कने और मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है।

विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र का हाल (Vidarbha Nagpur Weather)

विदर्भ के अधिकांश जिले जैसे नागपुर, चंद्रपुर और गोंदिया में फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं है और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नासिक, अहिल्यानगर और जालना में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

लू से कैसे बचें (How to avoid Heat Stroke in Hindi)

भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसलिए प्यास न लगने पर भी समय-समय पर पानी, ओआरएस (ORS), नींबू पानी, कोकम शर्बत, छाछ या नारियल पानी पीते रहें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच, जब धूप सबसे तेज होती है, बाहर निकलने से बचें और यदि निकलना जरूरी हो, तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, सिर को ढंककर रखें, धूप का चश्मा और छाते का प्रयोग करें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें और तरबूज, ककड़ी और खीरे जैसे मौसमी फलों का सेवन करें। यदि चक्कर आना, तेज सिरदर्द या बहुत अधिक थकान महसूस हो, तो तुरंत ठंडी जगह पर आराम करें और स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें। आंधी-तूफान के दौरान ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें, सुरक्षित घर के अंदर रहें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article