शहर

धौरहरा सीट, यूपी लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Dhaurahra Lok Sabha seat : लखीमपुर की खीरी सीट के साथ धौरहरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है। 2008 में अस्तित्व में आई धौरहरा सीट पर लोकसभा के अभी तक तीन ही चुनाव हुए हैं। आइये इस सीट के चुनावी इतिहास के साथ जानेंगे कि किस उम्मीदवार पर किस पार्टी ने दांव खेला है।

Image

धौरहरा चुनाव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dhaurahra Lok Sabha seat : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। यूपी की 80 सीटों में भी चुनाव हो रहे हैं, जिनमें लखीमपुर जिले की 2 सीटें खीरी और धौरहरा भी शामिल हैं। 2008 में अस्तित्व में आई धौरहरा सीट पर लोकसभा के अभी तक तीन ही चुनाव हुए हैं, जिनमें पहला चुनाव कांग्रेस ने जीता था। 2014 और 2019 के चुनाव बीजेपी के उम्मीदवार के खाते में जीत लेकर आए। इस सीट पर चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। यहां पर बीजेपी लगातार मजबूत हुई है। यहां भी 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों के साथ मतदान होना है। धौरहरा सीट में कुल वोटरों की संख्या 17,13971 है। इस सीट पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों के अपेक्षाकृत कम है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,14,127 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 7,99,759 है। इसके अलावा यहां पर थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या थर्ड 95 है। आइये जानते हैं इस सीट का इस बार चुनावी गणित क्या है।

धौरहरा सीट पर फर्स्ट टाइम वोटर
  • धौरहरा- 6054
  • कस्ता - 4222
  • मोहम्मदी - 6012
  • महोली - 4133
  • हरगांव - 3339
  • कुल- 23760
Lok Sabha election 2024 phases 4 Live Update

पहले चुनाव में कांग्रेस ने खोला खाता

धौरहरा सीट 2008 में अस्तित्व में आई तो 2009 में पहले आम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2014 में बीजेपी की रेखा वर्मा ने बसपा के दाऊद को हराकर बीजेपी का खाता खोला। रेखा वर्मा को 3, 60357 वोट हासिल हुए थे। वहीं, दाऊद अहमद को 2, 34, 682 वोट मिले थे। इस चुनाव में सपा के आनंद भदौरिया तीसरे और सिटिंग सांसद जितिन प्रसाद चौथे स्थान पर रहे थे।

2019 का परिणाम

2019 के चुनाव में बीजेपी ने फिर रेखा वर्मा (Rekha Varma BJP) पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा और इस बार 2014 के मुकाबले बीजेपी और मजबूत हुई। रेखा वर्मा को इस चुनाव में 5,12,905 वोट मिले, जबकि बसपा के अरशद इलियास सिद्दीकी को 3,52294 वोट हासिल हुए थे। इस बार जितिन तीसरे नंबर और नोटा चौथे नंबर पर था। इस चुनाव में सपा-बसपा का यूपी में गठबंधन था।

धौरहरा से मुख्य उम्मीदवार (Dhaurahra Seat key Candidates)

  • आनंद भदौरिया-सपा/INIDA
  • रेखा वर्मा -बीजेपी/NDA
  • श्याम किशोर अवस्थी-बसपा
अब 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने रेखा वर्मा को मैदान में उतारा है। उनके सामने चुनौती पेश करने के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Part) और कांग्रेस गठबंधन (India Alliance) के सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया (Anand Bhadauria) हैं।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article