शहर

Deoria News: चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, धमाके से घर में लगी आग, महिला समेत 3 बच्चों की जलकर मौत

Deoria Cylinder Blast: देवरिया के डुमरी गांव में चाय बनाते वक्त गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे घर में भीषण आग लग गई है और एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई।

Image

देवरिया में फटा सिलेंडर (फोटो साभार -istock)

Deoria Cylinder Blast: देवरिया के डुमरी गांव में आज सुबह गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट के कारण घर में आग लग गई है। जिसमें जलकर महिला समेत 3 बच्चों की मौत हो गई। महिला का पति शिव शंकर गुप्ता कमरे के बाहर था, जिस कारण उसकी जान बच गई। इस तेज धमाके के कारण कमरे की छत और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं घर में लगी आग पर भी काबू पा लिया गया है। इस घटना के बाद मौके पर कई अधिकारी मौजूद हैं।

चाय बनाते वक्त हुआ हादसा

शनिवार सुबह करीब 6 बजे शंकर गुप्ता की पत्नी चाय बनाने के लिए किचन में आई थी। जब उसने चूल्हे पर चाय का बर्तन रखकर गैस ऑन किया, तो रेगुलेटर में आ लग गई। यह देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन किसी के आने से पहले ही सिलेंडर में धमाका हो गया। जिसके कारण घर में आग लग गई और दूसरे कमरे तक जा पहुंची। इस कमरे में महिला के तीन बच्चे सो रहे हैं, जिनकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई।

एक झटके में परिवार के 4 सदस्य खत्म

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से घर में लगी आग पर काबू पाया। इस हादसे में 35 वर्षीय आरती देवी उसकी 14 वर्षीय बेटी आंचल, 12 वर्षीय कुंदन और 11 साल की सृष्टि की मौत हो गई है। एक झटके में अपने परिवार को खोने के बाद शिवशंकर बेसुध हालत में है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article