शहर

कल का पावरकट (Power Cut 28 April 2026): वसंत कुंज, खानपुर, NFC, पालम, मॉडल टाउन, पीतमपुरा सहित कई इलाकों में 4 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

कल का पावरकट (28 April 2026): वसंत कुंज, खानपुर, NFC, पालम, हौजखास, मॉडल टाउन, पीतमपुरा सहित दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को कई घंटों तक बिजली की कटौती होगी। अपने सभी जरूरी काम पहले ही निपटा लें

Image

दिल्ली के कई इलाकों में कल 4 घंटे तक बिजली गुल रहेगी

कल का पावरकट (Power Cut 28 April 2026): दिल्ली में पारा लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। दिन के समय धूप में बाहर निकलना आफत गले लगाने के समान है। हालांकि, मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार 28 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में लू जैसे हालात के लिए अलर्ट भी जारी किया है, लेकिन दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जतायी है। इतनी गर्मी के बीच बूंदाबांदी से गर्मी के कम होने की उम्मीद कम ही है। इधर बिजली कटौती के कारण आपकी दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि मंगलवार को वसंत कुंज, खानपुर, न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी, पालम, हौजखास, मॉडल टाउन, पीतमपुरा सहित दिल्ली के कई इलाकों में 4 घंटे तक की बिजली कटौती (Power Outage) रहेगी।

मुख्य रूप से ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट, नेटवर्क अपग्रेडेशन, केबल मरम्मत और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्यों के चलते राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनियों के अनुसार भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य जरूरी है।

वसंत कुंज क्षेत्र में 4 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अलग-अलग सेक्टरों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। कुछ सेक्टरों में 11 से साढ़े 12 तो कुछ में 12 से 2 और कुछ में 1 बजे से 4 बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। वसंत कुंज के सेक्टर-D और IAA कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक पेड़ों की छंटाई के कारण DESU कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, खंडसा कॉलोनी (महरौली) में भी बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
VASANT KUNJ13:00-17:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTSECTOR D VASANT KUNJ,
ALAKNANDA12:04-14:04RMU-CABLE ENTRY HOLE OPENNEHRU ENCLAVE KALKA JI,
VASANT KUNJ12:00-16:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTIAA COLONY SECTOR D VASANT KUNJ,
VASANT KUNJ11:04-12:3411KV FEEDER-TREE TRIMMINGDESU COLONY VASANT KUNJ,GANDHI COLONY MEHRAULI,KHANDSA COLONY MEHRAULI,
KHANPUR11:04-13:04LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONTIGRI COLONY TIGRI SANGAM VIHAR,
NEW FRIENDS COLONY11:04-12:04TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTBLOCK C JOGA BAI EXTENSION OKHLA,
MOHAN GARDEN11:04-14:04TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK L BHAGWATI GARDEN NAWADA,BLOCK M ZAILDAR ENCLAVE HASTSAL,BLOCK F ZAILDAR ENCLAVE NAWADA,PHASE 2 OM VIHAR NAWADA,PHASE 1 OM VIHAR NAWADA,
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONVIPIN GARDEN EXTENSION VIPIN GARDEN NAWADA,
PALAM11:00-12:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK F RAJ NAGAR EXTENSION RAJ NAGAR,
CHHATARPUR11:00-12:30TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONASOLA,
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 2 OM VIHAR NAWADA,
MOHAN GARDEN11:00-12:30LT CIRCUIT-MAINTENANCERAZAPUR KHURD,
PALAM11:00-12:30TRANSFORMER-MAINTENANCE OF CT, PT AND DT METERTAMILAR ENCLAVE VIJAY ENCLAVE MAHAVIR ENCLAVE,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D SECTOR 8 DWARKA,
HAUZ KHAS09:00-10:30LT ACB-MECHANISM FAULTYYUSUF SARAI,

कालकाजी क्षेत्र में 2 घंटे पावर कट रहेगा

अलकनंदा और कालकाजी क्षेत्र में भी दोपहर 12:04 बजे से 2:04 बजे तक RMU केबल एंट्री से जुड़े काम के चलते बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान नेहरू एन्क्लेव के लोग भी बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे। खानपुर और संगम विहार के तिगड़ी इलाके में नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते सुबह 11:04 से दोपहर 1:04 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।

NFC में एक घंटे का Power Outage

नई फ्रेंड्स कॉलोनी (NFC) और ओखला के जोगा बाई एक्सटेंशन में ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम सुबह 11:04 से 12:04 बजे तक चलेगा। मोहन गार्डन, नवादा और हस्तसाल के कई ब्लॉकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्यों के चलते बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Power cut 28th April infographic

मंगलवार 28 अप्रैल को इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

द्वारका में भी बिजली की आंखमिचौली

द्वारका सेक्टर-8, राज नगर एक्सटेंशन और पालम के तमिलर एन्क्लेव जैसे इलाकों में भी अलग-अलग समय पर बिजली की कटौती होगी। छतरपुर के आसोला क्षेत्र में सुबह 11 से 12:30 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा, जिसके चलते बत्ती गुल रहेगी।

मंगोलपुरी, पीतमपुरा के कुछ क्षेत्रों में भारी बिजली कटौती

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में टाटा पावर-DDL के तहत आने वाले बावाना, मंगोलपुरी, मॉडल टाउन और पीतमपुरा के कुछ हिस्सों में सुबह 6:30 बजे से 11 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी।

DiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
TATA POWER - DDLBAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE28.04.26 06:3028.04.26 09:00PART OF F BLK SEC 13
TATA POWER - DDLBAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE28.04.26 06:3028.04.26 09:00PART OF F BLK SEC 13
TATA POWER - DDLMANGOLPURI518PREVENTIVE MAINTENANCE28.04.26 08:0028.04.26 10:00PART OF S. PUR MAZRA VILL PANNI MKT. UT BLK JHUGGI2
TATA POWER - DDLMODEL TOWN505PREVENTIVE MAINTENANCE28.04.26 08:3028.04.26 10:30PART OF C-BLK 14932
TATA POWER - DDLPITAMPURA504PROJECT WORK28.04.26 09:0028.04.26 11:00PART OF E BLOCK SARASWATI VIHAR2

बिजली वितरण कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे लाइट कटने से पहले से अपनी सभी जरूरी काम निपटा लें। लोगों से अपेक्षा है कि बिजली कटौती के समय का ध्यान रखते हुए अपनी दिनचर्या तय करेंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article