शहर

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए एक व्यक्ति से करीब 4.29 लाख रुपये ठग लिए। जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश से आरोपियों को दबोचकर कई मोबाइल फोन और डिजिटल सबूत बरामद किए।

Image

दिल्ली पुलिस ने छह साइबर ठगों को राजस्थान और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन प्रमोशन संबंधी कार्य और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के जरिये मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर राष्ट्रीय राजधानी निवासी एक व्यक्ति से कथित रूप से ठगी करने वाले साइबर जालसाज गिरोह के छह सदस्यों को राजस्थान और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से फर्जी ऑनलाइन प्रचार कार्य पर उच्च कमीशन देने और फर्जी क्रिप्टोकरेंसी कारोबार मंच के जरिए निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 4.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

विश्वास हासिल करने के लिए किया यह काम

पुलिस के मुताबिक, जालसाजों ने डिजिटल विपणन कंपनी के प्रतिनिधि बनकर पीड़ित को पहले एक समूह में शामिल किया, फिर उसका विश्वास हासिल करने के लिए उसे कुछ कमीशन का भुगतान किया और इसके बाद उसे दूसरे समूह में जोड़ा गया, जहां उसे फर्जी प्रचार कार्यों और फर्जी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग मंच के माध्यम से बड़ी राशि निवेश करने के लिए राजी किया गया। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने कहा कि जालसाजों ने फर्जी मुनाफा दिखाया और शिकायतकर्ता से ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराए तथा जब उसने राशि निकालने की मांग की, तो उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि उसका ट्रेडिंग खाता फ्रीज कर दिया गया है एवं खाता सक्रिय करने तथा निकासी प्रक्रिया के लिए और पैसों की मांग की।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की

ठगे जाने का अहसास होने के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दक्षिण पश्चिम जिले में ई-प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड, कॉल विवरण रिकॉर्ड, एटीएम की सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि जांच करते हुए टीम पहले जयपुर पहुंची जहां ’म्यूल’ (कमीशन पर मिलने वाला) बैंक खाता धारक सुरेश कुमार यादव और खाते की व्यवस्था करने वाले पूरनमल यादव को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जांच में पता चला कि ठगी से हासिल पैसे को मध्य प्रदेश में इंदौर के एटीएम से निकाला गया था और कथित रूप से पैसा निकालने वाले अरशान मोहम्मद और गुफरान कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बाद में अभिजीत पाटीदार और आर्यन राठौड़ को भी गिरफ्तार किया, जिन्होंने ठगी का पैसा हासिल करने के लिए बैंक खाते कथित रूप से उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने बताया कि छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें अपराध से जोड़ने वाली बातचीत है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

'उपद्रवियों की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी'; 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान समर्थकों के हंगामे पर बघेल हुए सख्त

'उपद्रवियों की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी'; 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान  समर्थकों के हंगामे पर बघेल हुए सख्त

UP Legislature Monsoon Session : यूपी को मिला 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट बूस्टर, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए बड़ा ऐलान

UP Legislature Monsoon Session : यूपी को मिला 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट बूस्टर, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए बड़ा ऐलान

विधानमंडल सत्र की शुरुआत होते ही सपा को झटका; विधायक सचिन यादव पूरे सत्र से निष्कासित, CM योगी की एडिटेड तस्वीर लहराई थी

विधानमंडल सत्र की शुरुआत होते ही सपा को झटका; विधायक सचिन यादव पूरे सत्र से निष्कासित, CM योगी की एडिटेड तस्वीर लहराई थी

Assam News: सुबह-सुबह CRPF कैंप में गूंजी गोलियों की आवाज, दो साथियों की हत्या के बाद ASI ने खुद को मारी गोली

Assam News: सुबह-सुबह CRPF कैंप में गूंजी गोलियों की आवाज, दो साथियों की हत्या के बाद ASI ने खुद को मारी गोली