Delhi Winter Clothes Market: दिल्ली-NCR में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आप सस्ते दामों पर अच्छे कपड़े और जैकेट्स की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो इस मार्केट्स का नाम जरूर जान लें। बता दें ये दिल्ली के ऐसे मार्केट्स हैं जहां पर ना सिर्फ आप को ठंड के अच्छे कपड़े मिल जायेंगे बल्कि इन के दाम भी काफी कम होंगे। दिल्ली में ऐसे कई मार्केट हैं जो आप के लिए काफी किफायती होने वाले है। इन बाजारों से आप सर्दी के लिए बेहद खूबसूरत और अच्छे कपड़े खरीद सकते हैं।

Winter Shopping
इन बाजारों में मिल जाते हैं ब्रांडेड कपड़े सस्ते दामों में
लाजपत नगर मार्केट, जीके एम ब्लॉक बाजार, कश्मीरी गेट मार्केट ठंड के कपड़ों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आपको कई वैरायटी के शानदार कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा कमला नगर मार्केट में भी आपको एक से एक खूबसूरत और ब्रांडेड जैकेट्स और सर्दी के लिए फैशनेबल कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा पुरानी दिल्ली स्थित लक्ष्मी मार्केट आप के लिए एक बेस्टऑप्शन हो सकता है।

Delhi Cheapest Winter Clothes Market
इस बाजार को दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में से एक माना जाता है। यहां से आप ठंड के कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। अपनी लिस्ट में आप जनपथ मार्केट को भी शामिल कर सकते हैं। जनपथ मार्केट में आप को गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए कई ऑप्शन मिल जायेंगे। यह मार्केट कनॉट प्लेस के आसपास है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
