दिल्ली

Delhi Weather Update: नए साल पर दिल्ली में छाया रहा घना कोहरा, शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत, शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Weather Update: दिल्ली में नए साल की शुरुआत ठिठुरन वाली ठंड और कोहरे के साथ हुई है। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Image

दिल्ली में कोहरे और ठंड के साथ नए साल की शुरुआत

Delhi Weather Update: दिल्ली में कोहरा और ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। नए साल की शुरुआत दिल्ली में घने कोहरे और ठिठुरन वाली ठंड के साथ हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली सहित कई राज्यों में 1 जनवरी को घने कोहरे की संभावना जताई। इन राज्यों में हरियाणा और पंजाब शामिल हैं। इसके साथ हीदिल्ली से लगा नोएडा और गाजियाबाद भी घने कोहरे की चादर ओढ़े नजर आया। मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार साल 2024 के पहले दिन ही दिल्ली में शीतलहर चलने की संभावना भी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली के मौसम पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में ठिठुरती हुई ठंड के बीच बर्फीली हवाएं दिल्ली पर अपना कहर बरसा सकती है।

साल का अंतिम दिन रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

वर्ष 2023 का अंतिम दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। दिल्ली में ठंड का स्तर कुछ इस प्रकार रहा कि सुबह-शाम तो छोड़िए दिन में भी लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। 31 दिसंबर को पूरे दिन धूप का नामोनिशान नहीं था। तापमान में कमी के बीच भी नए साल के जश्न में कमी नहीं आई। आशंका है कि आने वाले कुछ दिन दिल्ली में मौसम ऐसा भी बना रह सकता है।

साल का पहला कोल्ड डे

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 1 जनवरी नए साल का पहला दिन सर्दियों के सीजन का पहला कोल्ड डे हो सकता है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र 4.2 डिग्री का अंतर है।

आकाश साफ होने पर भी दिल्ली में धूप नहीं

मौसम विभाग ने कोहरे को बताया दिल्ली में धूप न निकलने का कारण। विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव की मानें तो कोहरा जमीन से 100-150 मीटर की ऊंचाई तक है। यही कारण है की धूप जमीन तक नहीं पहुंच पा रही है। दिल्ली में धूप न निकलने के साथ शीतलहर ने दिल्लीवालों के लिए मुसीबत और बढ़ा दी है। हालतों को देखते हुए संभावना है कि दिल्ली का तापमान गिर कर 8 डिग्री तक पहुंच सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article