Weather Report: दिल्ली समेत कई राज्यों में अब तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। कई राज्यों में सर्दी अब खत्म होने लगी और गर्मी ने दस्तक दे दी है। अभी तक के मौसम का हाल देखें तो ऐसा लगता है, जैसे इस साल भयंकर गर्मी पड़ने वाली है।
रिकॉर्ड तापमान
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है और दो साल में फरवरी का सर्वाधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच रही।
सोमवार का हाल
मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि शाम छह बजे राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 पर बना रहा, जो‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29.6 और 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बाकी राज्यों का हाल
आईएमडी ने अलग-अलग तटीय क्षेत्रों, विशेष रूप से गुजरात के कच्छ और कोंकण क्षेत्रों में अगले दो दिनों में हीटवेव चेतावनी जारी की। भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान पहले से ही "सामान्य से ऊपर" है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
