दिल्ली

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी के कहर से लोगों ने ली राहत की सांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2023, 12:04 AM IST

Rain in Delhi Ncr: बदलते मौसम के साथ गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश होने से दिल्ली वासियों ने राहत की सांस ली। बकौल रिपोर्ट, अगले दो दिन शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में मौसम साफ होने का अनुमान जताया जा रहा है।

Image

Rain in Delhi

Photo : AP

राजधानी दिल्ली में मौसम के बदलते मिजाज़ के साथ आसपास के इलाक़ो में गुरुवार शाम को एकाएक बारिश शुरू हो गई जिससे लोगों ने गर्मी की क़हर से थोड़ी राहत की सांस ली। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार को ही राजधानी दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की-हल्की बारिश होने का पुर्वानुमान जताया था।

हालांकि, तापमान में खास गिरावट देखने को नहीं मिला। बदलते मौसम के साथ शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। बकौल रिपोर्ट, अगले दो दिन शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में मौसम साफ़ होने का अनुमान जताया जा रहा है।

15 अगस्त के दिन हल्की वर्षा होने की है संभावना

बदलते मौसम के अनुसार रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जहां एक ओर राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त की तैयारियां भी जो़र शोर से की जा रही हैं तो आपको यह भी बता दें कि 14 अगस्त को मौसम साफ रहेगी लेकिन 15 अगस्त के दिन हल्की वर्षा होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article