दिल्ली

दिल्लीवाले दें ध्यान; शाम 5-9 बजे तक इन मार्गों का यातायात रहेगा बाधित, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शाम 5 से रात 9 बजे तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।

Image

दिल्ली में इन मार्गों पर यातायात प्रतिबंध (सांकेतिक फोटो: Canva)

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए कर्तव्य भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए आज 6 अगस्त 2025, बुधवार शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक यातायात पर रोक लगाई जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। इस ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, जनपथ, मानसिंह रोड, मौलाना आजाद रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, कर्तव्य पथ और सी-हेक्सागन के आसपास की सड़कों पर किसी भी वाहन को खड़ा करने या रोकने की अनुमति नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक, नियम उल्लंघन पर वाहन हटाकर भैरों मंदिर के पास ट्रैफिक पिट में ले जाए जाएंगे।

दोपहर 3 बजे से पुलिसकर्मियों की तैनाती

मोतीलाल नेहरू प्लेस, मानसिंह रोड, जसवंत सिंह रोड और विंडसर प्लेस चौराहे पर मार्ग परिवर्तित रहेंगे। ऐसे में यात्रियों को इन सड़कों से बचने, साइनबोर्ड का पालन करने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन या बस अड्डा जाने वालों से यात्रा की योजना एडवाइजरी के अनुसार बनाने का अनुरोध किया गया है। डीसीपी (यातायात) राजीव कुमार के अनुसार, दोपहर 3 बजे से इन मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि यातायात सुचारू रहे और लोगों को सहायता मिल सके।

कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:15 बजे नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे उनका एक सार्वजनिक संबोधन भी निर्धारित है। नव निर्मित कर्तव्य भवन-3 में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DOPT), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ-साथ प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय भी स्थित होगा।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article