दिल्ली

Delhi News: NH-44 पर टला बड़ा हादसा, अलीपुर में फ्लाईओवर धंसने से ऑटो ड्राइवर घायल; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में NH-44 पर फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। जिससे एक ऑटो फंसने से चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही फ्लाईओवर को बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

Image

दिल्ली में फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा धंसा

Delhi News: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालातों के बीच NH-44 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुरुवार सुबह अलीपुर के पास फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इस हादसे में एक ऑटो ड्राइवर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हरिश्चंद्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फ्लाईओवर को यातायात के लिए बंद कर दिया है और ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है।

फ्लाईओवर पर बना बड़ा गड्ढा

यह हादसा सुबह 6 बजे अलीपुर थाना क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुआ। जहां भारी बारिश के कारण फ्लाईओवर का हिस्सा ढहने से बड़ा गड्ढा हो गया। इस दौरान फ्लाईओवर से गुजर रहे एक ऑटो का अगला हिस्सा गड्ढे में फंस गया। जिस कारण ऑटो ड्राइवर को चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के फ्लाईओवर पर ट्रैफिक डायवर्जन लगा दिया है। यह दिल्ली के सबसे बिजी रास्तों में से एक है। ऐसे में इस फ्लाईओवर से यातायात को बंद करने से लोगों को असुविधा का सामान करना पड़ सकता है। बता दें कि दिल्ली में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिल रही है। लगातार बारिश के कारण यमुना नदी भी उफान पर बह रही है। दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article