AAP Councillors join BJP: दिल्ली की राजनीति से खबर है कि आम आदमी पार्टी के तीन मौजूदा पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना वार्ड 152 से पार्षद निखिल वो पार्षद हैं जो आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।
बता दें कि दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव इसी साल अप्रैल में होना है और हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब बीजेपी का ध्यान एमसीडी पर है इस क्रम में बीजेपी की ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
अनिता बसोया एंड्रयूजगंज (वार्ड नंबर 145) से तो निखिल चपराना वार्ड नंबर 183 से और धर्मवीर आरकेपुरम (वार्ड नंबर 152) से आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं जो अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि अभी तक AAP के एक दर्जन पार्षद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
