दिल्ली

One Day Trip: दिल्ली के करीब स्थित हैं ये खूबसूरत जगहें, यहां एक दिन की छुट्टी पर भी कर सकते हैं ट्रिप प्लान

दिल्ली के नजदीक बहुत सी ऐसी जगहें है जहां पर घूमने जाने के लिए आप एक दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर एक दिन में ही पहुंचकर आराम से घूम सकते हैं।

Image

दिल्ली के करीब घूमने की बेस्ट जगह

Best Places Near Delhi: आजकल की बिजी लाइफ और शेड्यूल के चलते हम जल्दी कोई ट्रिप प्लान नहीं कर पाते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और अपने बिजी शेड्यूल के चलते कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर मात्र एक दिन में ही आप घूम सकते हैं। ये जगहें दिल्ली के इतने पास है कि यहां जाने के लिए आपको अलग से छुट्टी लेने की जरुरत नहीं है। आप अपने वीकेंड पर ही इन जगहों पर वन डे ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

आगरा

आगरा और दिल्ली की दूरी मात्र कुछ घंटों की ही है, यहां पर आप एक दिन की ट्रिप आराम से प्लान कर सकते हैं। आगरा में घूमने के लिए आपको ताजमहल के अलावा भी बहुत सी ऐतिहासिक धरोहर मिलेंगी। जिसमें आगरा का किला, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा आदि जगहें शामिल हैं।

Agra Taj Mahal

आगरा (फोटो साभार - ट्विटर)

जयपुर

पिंक सिटी जयपुर में भी आप दिल्ली से एक दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए बहुत सी ऐतिहासिक धरोहर जैसे आमेर किला, हवा महल, जल महल, जयगढ़ किला आदि जगहें हैं।

Jaipur

जयपुर (फोटो साभार - ट्विटर)

नीमराना

यह एक प्राचीन ऐतिहासिक शहर है जो राजस्थान में स्थित है यह जगह भी दिल्ली के बेहद करीब ही स्थित है, जहां आप एक दिन में जा भी सकते हैं और यहां पर घूम भी सकते हैं। यहां पर आप घूमने के लिए नीमराना फोर्ट पैलेस, विनय विलास महल, नीमराना की बावड़ी और सरिस्का नेशनल पार्क भी जा सकते हैं।

Neemrana

नीमराना (फोटो साभार - ट्विटर)

मथुरा-वृंदावन

भगवान कृष्ण से जुड़े इन पवित्र शहरों में भी आप एक दिन में दर्शन के लिए आ सकते है। यहां पर आप प्राचीन मंदिरों, यमुना के घाटों पर आकर इस शहर के आध्यात्मिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

Mathura Vrindavan

मथुरा-वृंदावन (फोटो साभार - ट्विटर)

हरिद्वार

दिल्ली के पास स्थित फेमस घूमने की जगहों में से एक हरिद्वार शहर भी है। यहां पर आकर आप गंगा स्नान भी कर सकते हैं और गंगा आरती के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां पर बहुत से प्राचीन मंदिर बने हुए हैं जहां पर आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Haridwar

हरिद्वार (फोटो साभार - ट्विटर)

चंडीगढ़

आप दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए एक दिन की ट्रिप कर सकते हैं। इस शहर में बहुत से पर्यटन स्थल है, जहां पर आप घूमने जा सकते है। यहां पर आप रॉक गार्डन, सुखना झील, चंडी मंदिर, कपूरथला बाग आदि जगहों पर जा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article