Chaitanyananda Saraswati Molestation Case: दिल्ली के एक आश्रम में दर्जन भर से ज्यादा महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी बाबा के खिलाफ जांच में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने चैतन्यानंद सरस्वती के मोबाइल फोन से कई महिलाओं के साथ की गई चैट्स बरामद की हैं, जिनसे उनके गलत इरादों का पता चलता है। इन चैट्स में वह महिलाओं को कई तरह के वादे करके फंसाने की कोशिश करता दिख रहा है।
इसके अलावा गिरफ्तारी आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। साख ही बाबा को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बाबा
लगातार झूठ बोल रहा है।
दो महिलाओं से होगा आमना-सामना
बाबा की दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लेकर बाबा से उनका आमना सामना करवाया जा रहा है। पुलिस को बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चेट्स मिले हैं। बाबा इन चैट्स में लड़कियों को झांसा देकर बरगलाने की कोशिश कर रहा है, उन्हें प्रलोभन दे रहा है।
बाबा के फोन से मिले फोटोज
बाबा ने कई एयरहोस्टेस के साथ फोटो क्लिक कराए थे, जो उसके फोन से मिले हैं। कई लड़कियों के मोबाइल DP के स्क्रीन शॉट्स बाबा ने अपने मोबाइल फोन में रखे हुए हैं।
गोलमोल जवाब दे रहा बाबा
बाबा दिल्ली पुलिस के सवालों का गोलमोल जवाब दे रहा है। वहीं, सख्ती से पूछताछ और बाबा के खिलाफ मौजूद सबूतों को दिखाने पर ही पुलिस के सवालों के जवाब देता है। ऐसे में पूछताछ में बाबा के फर्जीवाड़े का लगातार खुलासा हो रहा है।
क्या है मामला?
वसंत कुंज में संचालित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व निदेशक, इस बाबा पर महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करने, उन्हें अश्लील मैसेज भेजने और जबरन शारीरिक संपर्क करने की शिकायतें हैं। बाबा पर महिला हॉस्टल में चुपके से कैमरे लगाने का भी आरोप है। पीड़ितों के पुलिस में बयान दर्ज करने के बाद से चैतन्यनंद हफ्तों तक गिरफ्तारी से बचता रहा। 50 दिन तक फरार रहने के बाद उसे दो दिन पहले आगरा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
