दिल्ली

Snowfall Near Delhi: इस ठंड में लीजिए स्नोफॉल का मजा, दिल्ली के पास ही मौजूद हैं ये खूबसूरत जगह

इस ठंड के मौसम में अगर आप बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा दूर नहीं जाना होगा। दिल्ली के करीब ही बहुत सी जगहें है जहां पर स्नोफॉल का खूबसूरत नजारा दिखता है।

Image

दिल्ली के पास बर्फबारी की जगह (फोटो साभार - ट्विटर)

Snowfall Near Delhi: सर्दी का मौसम चल रहा है ऐसे में बर्फबारी वाली जगहों पर घूमने का तो सभी का मन करता है। बर्फ की सफेद चादर के बीच स्नोफॉल को देखना बिल्कुल जन्नत जैसा एहसास देता है, अगर आप भी इस एहसास को महसूस करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो दिल्ली के काफी करीब हैं और यहां पर आपको स्नोफॉल का लुभावना नजारा देखने को भी मिलेगा। इन जगहों पर आप 3-4 दिन में भी आराम से घूम कर वापस आ सकते हैं।

देवरिया ताल

उत्तराखंड के चोपता में स्थित यह जगह दिल्ली से सिर्फ 450 किमी की दूरी पर है, जहां पर आप एक दिन में ही पहुंच सकते हैं। इस जगह पर आपको दिसंबर से मार्च के बीच बर्फबारी देखने को मिलेगी। स्नोफॉल के अलावा यहां के मंदिरों के भी आप दर्शन कर सकते हैं।

Deoria Tal Snowfall

देवरिया ताल (फोटो साभार - ट्विटर)

चकारता

दिल्ली से चकारता की दूरी 320 किमी की है। यहां आने के लिए आपको देहरादून या मसूरी से होकर आना होगा। यह जगह 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह पर स्नोफॉल का नजारा बहुत खूबसूरत दिखता है। यहां आकर आप देवबन में घूम सकते है, यहां आपको खूब स्नोफॉल देखने को मिलेगा।

Chakarta Snowfall

चकारता (फोटो साभार - ट्विटर)

औली

यह खूबसूरत जगह उत्तराखंड में पड़ती है, यह जगह दिल्ली से 510 किमी की दूरी पर है। यहां पर आपको विंटर के कई गेम्स भी मिलेंगे। औली को स्काइ स्लोप के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आप बर्फबारी का खूब मजा ले सकते हैं और यहां से जोशीमठ और देवप्रयागर भी जा सकते हैं।

Auli Snowfall

औली में बर्फबारी (फोटो साभार - ट्विटर)

नाग टिब्बा

नाग टिब्बा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है, दिल्ली से इस जगह की दूरी 326 किमी है। इस जगह पर पर आने के लिए आप दिल्ली से रात में बस ले सकते हैं और सुबह आपको नाग टिब्बा का बर्फ से ढका खूबसूरत नजारा दिखेगा। इस जगह पर एक दिन में घूमकर भी लौट सकते हैं। यहां से आप मसूरी भी जा सकते हैं, जिसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। इसके घुमावदार रास्तों से जाते हुए आपको बेहद खूबसूरत नजारा दिखेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article