दिल्ली

पॉल्यूशन से लड़ने के लिए तैयार दिल्ली, लगेंगे 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन

दिल्ली सरकार ने हवा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में अहम कदम उठाया है। राजधानी में 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। जिसके बाद इन मॉनिटरिंग स्टेशनों की संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी। जिससे प्रदूषण के स्तर की निगरानी करने में आसानी होगी।

Image

फाइल फोटो

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा की निगरानी अब और ज्यादा सटीक और व्यापक हो सकेगी। सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजधानी में 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला लिया है। इन नए स्टेशनों को प्रमुख स्थानों जैसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), दिल्ली कैंट, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय (वेस्ट कैंपस) और गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगाया जाएगा।

एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों की संख्या होगी 46

इस कदम के बाद दिल्ली में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी। इससे पूरे शहर में वायु प्रदूषण के स्तर की निगरानी और प्रदूषण के स्रोतों की पहचान और समय पर नियंत्रण भी आसान होगा। सरकारी अधिकारियों का मानना है कि ये मॉनिटरिंग स्टेशन प्रदूषण से लड़ने की रणनीति में एक मजबूत हथियार साबित होंगे। इससे नीतियों के निर्माण में मदद मिलेगी और आम जनता को भी वायु गुणवत्ता की जानकारी समय पर उपलब्ध हो सकेगी।

वातावरण विशेषज्ञों ने क्या कहा?

वातावरण विशेषज्ञों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि जब तक निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं होगी, तब तक प्रभावी समाधान तलाशना मुश्किल होगा। नए स्टेशनों की स्थापना से न सिर्फ वैज्ञानिक डेटा मिलेगा, बल्कि प्रदूषण कम करने की योजनाएं भी अधिक प्रभावी रूप से लागू की जा सकेंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article