दिल्ली

Delhi: चांदनी चौक में भारी बारिश से जमीन में समाई दुकान, बना 10 फीट गहरा गड्ढा; इमारत पर मंडराया खतरा

दिल्ली में मानसून अपना कहर बरपा रहा है, जिससे कई जगहों पर जलभराव और जमीन धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। चांदनी चौक के मारीवाड़ा इलाके में तेज बारिश के चलते एक दुकान अचानक जमीन में समा गई। राहत की बात यह रही कि यहां बड़ा हादसा टल गया, लेकिन बिल्डिंग गिरने का खतरा अब भी बना हुआ है।

Image

बारिश से चांदनी चौक में जमीन में समाई दूकान

Photo : Times Now Digital

Chandni Chowk Shop Incident: इन दिनों राजधानी दिल्ली में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। कहीं भारी बारिश से जलभराव हो रहा तो कहीं जमीन धंस जा रही है। एक ऐसी घटना दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मारीवाड़ा इलाके से सामने आई है जहां बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बताया जा रहा है कि यहां जगन्नाथ अंकुर साड़ी सेंटर नाम की दुकान अचानक जमीन में धंस गई, जिससे वहां लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब 1:00 बजे हुआ, जब दुकान का फर्श अचानक नीचे बैठ गया। बताया जा रहा है कि दुकान ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है, जबकि उसके ऊपर पांच मंजिला अन्य दुकानें बनी हुई हैं, जिससे पूरी बिल्डिंग के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरी गली को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया और लोगों की आवाजाही रोक दी।

MCD की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दुकान एक पुरानी बावड़ी के ऊपर बनी थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ, हालांकि मार्केट एसोसिएशन ने इस दावे को खारिज करते हुए इसके पीछे एमसीडी की लापरवाही और सीवर की नियमित सफाई न होना जिम्मेदार ठहराया है। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्य जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article