दिल्ली

दिल्ली में सीरियल किलर गैंग का पर्दाफाश; कैब ड्राइवरों को बनाते थे शिकार, 24 साल से थे एक्टिव

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक खौफनाक सीरियल किलर गैंग का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। यह गैंग 2001 से सक्रिय था और कैब ड्राइवरों की हत्या कर उनकी गाड़ियां नेपाल में बेचता था। अब तक चार हत्याएं सामने आ चुकी हैं, जबकि दर्जनों मामलों में जांच जारी है।

Image

सीरियल किलर गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, आर.के. पुरम टीम ने एक खौफनाक सीरियल किलर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड अजय लांबा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के साथ ही चार कैब ड्राइवरों की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस को आशंका है कि यह गैंग दर्जनों गुमशुदा कैब ड्राइवरों की हत्याओं में भी शामिल हो सकता है।

गिरफ्तार अजय लांबा अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कैब बुक करता था। वे ड्राइवरों को उत्तराखंड की पहाड़ियों में ले जाकर पहले बेहोश करते और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर देते थे। इसके बाद से वे शव को गहरी खाई में फेंक दिया करते थे साथ ही कैब को नेपाल बेचकर सबूत मिटा देते थे। जानकारी के मुताबिक, अभी तक सिर्फ एक कैब ड्राइवर का शव बरामद किया गया है, बाकी तीन शवों की तलाश जारी है।

2001 से सक्रिय था गैंग

यह गैंग 2001 से सक्रिय था और दिल्ली के इंडिया गेट से अजय लांबा की गिरफ्तारी हुई। आरोपी ने नेपाल में दस साल तक छिपकर जीवन बिताया और वहां की मूल निवासी एक महिला से विवाह भी किया। हत्या की घटनाएं मुख्य रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा, हल्द्वानी और उधमसिंहनगर इलाकों में अंजाम दी गईं।

अजय लांबा का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अजय लांबा पहले भी दिल्ली में एक ड्रग्स केस और ओडिशा में डकैती के मामले में जेल जा चुका है। उसके अन्य तीन साथी भी इस कुख्यात गैंग का हिस्सा थे। इनमें से धीरज नामक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, धीरेंद्र और दिलीप पांडे को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

फिलहाल पुलिस अजय लांबा से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अन्य हत्याओं और लापता कैब ड्राइवरों से जुड़ी कड़ियों को जोड़ा जा सके। पुलिस नेपाल और उत्तराखंड के संबंधित इलाकों में भी जांच अभियान चला रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article