देश

प्रियंका गांधी ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से क्यों की मुलाकात? खुद बताई एक-एक बात; सामने आई तस्वीर

Priyanka Gandhi meets JP Nadda: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमने केरल के लिए एक एम्स की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी दोहराया। उन्होंने हमारी सभी मांगों को सुना और हमारे साथ खुलकर चर्चा की।

Image

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (बाएं) और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (दाएं) (फोटो साभार: @priyankagandhi)

Photo : Twitter

Priyanka Gandhi meets JP Nadda: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

क्या कुछ बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा?

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा संग मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने कहा, ''उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और उनसे वायनाड में कुछ स्वास्थ्य परियोजनाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया और उन्हें मनंतवडी में मेडिकल कॉलेज के अभाव में स्थानीय लोगों को हो रही गंभीर कठिनाइयों से अवगत कराया, जो अभी तक चालू नहीं हुआ है।''

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमने वायनाड की आदिवासी आबादी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता, उनकी विशिष्ट स्वास्थ्य समस्याओं, लंबित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) निधियों और क्षेत्र में जानवरों के हमलों के मामलों में एक विशेष ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

केरल के लिए मांगा AIIMS

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, हम सभी ने केरल के लिए एक एम्स की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी दोहराया। उन्होंने हमारी सभी मांगों को सुना और हमारे साथ खुलकर चर्चा की। मुझे पूरी उम्मीद है कि इन ज्वलंत मुद्दों पर उचित ध्यान दिया जाएगा।

'वोट चोरी की होनी चाहिए जांच'

इससे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' पर बड़ा खुलासा किया है। 'वोट चोरी' की जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग वोटर लिस्ट नहीं दे रहा है। इस मामले में जांच करने के बजाए, वह हलफनामा मांग रहा है। हम लगातार डेटा दिखा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग मानने को तैयार ही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा था कि इंडिया गठबंधन के नेता आपस में चर्चा करेंगे और आगे का रास्ता तय करेंगे, लेकिन यह स्पष्ट है कि इस पूरे मामले में अनियमितताएं हैं, जिसे सभी ने देखा होगा। जिस तरह से भाजपा और अन्य नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उससे भी एक बात साफ है कि गड़बड़ी हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article