Delhi News: पूर्वी दिल्ली के थाना कल्याणपुर इलाके से सड़क के धंसने से एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे के कारण एक बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और इस सड़क को बंद किया गया। ताकि जाने-अनजाने में कोई हादसा न हो जाए। यहां सड़क पर करीब 50 फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जिसमें कई बाइक और गाड़ियां आसानी से समा सकती हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि गड्ढा कितना बड़ा और गहरा है। सड़क पर हुए गड्ढे की सूचना मिलते ही त्रिलोकपुरी विधानसभा के बीजेपी विधायक रविकांत उज्जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्हें इसे पिछली सरकार की कमी बताते हुए आम आदमी पार्टी को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
विधायक ने कहा कि लंबे समय से यहां लाइनों का काम नहीं हुआ है। 1800 एमएम की लाइन है जो तीन विधानसभाओं को जोड़ती है। लेकिन इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले यहां एक छोटा गड्ढा हुआ था, जिसकी सूचना मिलते ही यहां दिल्ली जल बोर्ड को जानकारी देकर इसे सही किया गया था। लेकिन आज अचानक यहां गहरा गड्ढा हो गया है। विधायक ने बताया कि इससे जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा, क्योंकि पीडब्ल्यूडी के साथ जल बोर्ड भी मौके पर मौजूद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
