दिल्ली

रिंगिंग बेल्स के एमडी का हुआ तलाक, 3.60 करोड़ रुपये में पत्नी-सास से हुआ समझौता

फ्रीडम 251' मोबाइल लॉन्च करने वाले रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मोहित गोयल का तलाक हो चुका है। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी और उनकी मां को बतौर मुआवजा 3.60 करोड़ रुपये देने का दावा किया है।

Image

abs.

रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मोहित गोयल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका पत्नी से तलाक का मामला है, जिसके लिए उन्होंने 3.60 करोड़ का समझौता किया है। अमर उजाला और न्यूज 18 की खबरों के हवाले से दावा किया गया है कि उनकी पूर्व पत्नी की मां को 50 लाख और शादी के 30 लाख ब्याज सहित लौटाए जाने की बात स्वीकारी है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद मोहित डिप्रेशन से जूझ रहे थे और आर्थिक दबाव में थे। यह मामला अब तलाक ट्रेंड का प्रतीक बन गया है।

फिलहाल, मोबाइल कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) मोहित गोयल का तलाक हो गया है। खबरों के मुताबिक, तलाक समझौते में लगभग 3.60 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि चुकानी होगी। जानकारी के मुताबिक, मोहित गोयल की पूर्व पत्नी की मां को भी 50 लाख रुपये वापस किए जाएंगे। इसके अलावा शादी में खर्च किए गए ₹30 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाए जाएंगे।

मीडिया खबरों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोहित गोयल के एक करीबी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि यह शादी करीब दस साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही मोहित और उनकी पत्नी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। लिहाजा, गोयल डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे थे। आरोप है कि उनकी पूर्व पत्नी के जीजा, जो लाइसेंसिंग के काम से जुड़े हैं, ने उनसे जबरदस्ती पैसे वसूल किए। जब मोहित ने पैसे देने से इंकार किया तो उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया गया। इन सभी मामलों से वे जूझ रहे थे। अब लंबे विवाद के बाद मामला समझौते से समाप्त हुआ है। फिलहाल, मोहित ने इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article