दिल्ली

लाल किला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने आनन-फानन में की जांच

Delhi Bomb Threats: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला और जामा मस्जिद को निशाना बनाकर बस से उड़ाने की धमकी के बीच जांच एजेंसियां सतर्क हो गईं और आनन-फानन में दोनों स्थलों की जांच की। हालांकि, दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने बम की धमकी वाले कॉल को फर्जी (हॉक्स) बताया।

Image

लाल किला

Photo : iStock

Delhi Bomb Threats: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला और जामा मस्जिद को निशाना बनाकर बस से उड़ाने की धमकी के बीच जांच एजेंसियां सतर्क हो गईं और आनन-फानन में दोनों स्थलों की जांच की। हालांकि, दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली पुलिस को फोन कर लाल किला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी ऐसे समय पर दी गई जब तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने के बीच हाई अलर्ट घोषित है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि लाल किला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक फोन आया। चेकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने बम की धमकी वाले कॉल को फर्जी (हॉक्स) बताया।

कब आया फोन?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के पास सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर एक फोन कॉल आया जिसमें लाल किला और जामा मस्जिद परिसर में बम होने की सूचना दी गई जिसके तत्काल बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्थलों की गहन तलाशी ली, लेकिन जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article