दिल्ली

Delhi Ram Mandir: दिल्ली के इन मंदिरों में करें रामलला का दर्शन, मंगलमय होगा दिन

Delhi Ram Mandir: दिल्ली में भगवान राम के कई मंदिर है, जहां पर प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला के दर्शन के लिए आ सकते हैं। दिल्ली के चांदनी चौक में आपको 500 साल पुराने मंदिर भी देखने को मिलेंगे।

Image

दिल्ली के राम मंदिर

Delhi Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बस कुछ घंटे ही बचे हैं। इस ऐतिहासिक मौके को लेकर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस दिन सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरा देश राम के रंग में रंगा दिखाई देगा। दिल्ली में भी भगवान राम के कई मंदिर स्थित है, जिनमें से कुछ मंदिरों का इतिहास सालों पुराना है। दिल्ली में आपको अयोध्या के राम मंदिर जैसा ही एक राम मंदिर भी देखने को मिलेगा। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आपको दिल्ली के इन मंदिरों में भगवान राम के दर्शन करने के लिए जरूर आना चाहिए।

प्राचीन राम मंदिर, चांदनी चौक

दिल्ली का चांदनी चौक सिर्फ शॉपिंग या खान-पान के लिए ही नहीं बल्कि मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आपको एक ही गली में 21 मंदिर देखने को मिलेंगे। कहा जाता है कि ये मंदिर 500 साल से भी ज्यादा पुराने है। यहां के एक मंदिर में विष्णु भगवान राम के रूप में विराजमान है। इसके अलावा यहां पर भगवान शिव और काली मां का भी फेमस मंदिर है।

राम मंदिर, अशोक विहार

दिल्ली के अशोक विहार में एक राम मंदिर स्थित है, जिसको लेकर दावा किया जाता है कि इस मंदिर को अयोध्या राम मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है। यह मंदिर भी प्राचीन नागर शैली में बना है। इस राम मंदिर का शिखर करीब 100 फीट ऊंचा है। इस मंदिर को 14 नवंबर साल 2021 में बनाया गया था। यहां बहुत से लोग दर्शन के लिए आते हैं, आप भी 22 जनवरी को यहां पर रामलला के दर्शन के लिए आ सकते हैं।

श्री राम मंदिर, विवेक विहार

दिल्ली के विवेक विहार में भी राम मंदिर मंदिर स्थित है। इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 1979 में रामनवमी के दिन हुई थी। इस मंदिर के पास ही जैन मंदिर, श्री हनुमान बालाजी मंदिर और लाइब्रेरी भी स्थित है। यहां आप आराम से मेट्रो या लोकल बस से आ सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article