दिल्ली

Delhi NCR Weather: अभी बारिश के थमने के आसार नहीं, रात को भी होगी वर्षा, जानिए रविवार का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 18, 2023, 06:28 PM IST

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भारी बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी पड़े हैं। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा समेत कई आसपास के शहरों में बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। गर्मी से लोगों की राहत मिली है। हालांकि किसानों को ओलावृष्टि के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Image

दिल्ली में बारिश के आसार

Photo : ANI

Delhi NCR Weather: दिल्ली में एनसीआर शनिवार दिन में शुरू हुई बारिश रात को भी जारी रह सकती है। गरज के साथ बारिश और ओले के पड़ने के आसार जताए गए हैं। पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आस-पास के क्षेत्रों में तेज आंधी भी आ सकती है। साथ ही अगले 1 घंटे के दौरान इन क्षेत्रों में तेज बारिश, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

बाकी इलाकों का हाल

आईएमडी ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर दिल्ली (करावल नगर, दिलशाद गार्डन और सीमापुरी) और आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। साथ ही बुराड़ी, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, दिल्ली विश्वविद्यालय और नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की आशंका है। इसके अलावा बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर कलां, नजफगढ़, द्वारका, पालम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।

एनसीआर का हाल

मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर के बहादुरगढ़, गाजियाबाद, छपरौला, गुरुग्राम, हरियाणा के सोहना और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, दौराला और मेरठ जिलों में भी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा के कैथल, नरवाना, राजौंद, असंध और सफीदों के अलावा आसपास के कुछ इलाकों में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

रविवार का हाल

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। रविवार को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही ओला वृष्टि की भी संभावना है। आईएमडी ने चेताया कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से पौधों, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। विभाग ने कहा कि खुले स्थानों में ओलावृष्टि लोगों और मवेशियों को चोट पहुंचा सकती है, जबकि तेज हवाएं कमजोर संरचनाओं और कच्चे घरों, दीवारों व झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आईएमडी ने लोगों को घरों से अंदर रहने, खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने और संभव हो तो यात्रा से बचने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article