दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News (दिल्ली की खबर): दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने सिग्नल पर भीख मांगने के बहाने झपटमारी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने भिखारी बन वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Image

दिल्ली में झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Photo : iStock

दक्षिणी दिल्ली के हौजखास थाना पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधिकाकी ने बताया कि इस गिरोह में शामिल बदमाश सिग्नल पर भिखारी बनकर लोगों से झपटमारी करते थे। पुलिस झपटमारी की बड़ी वारदात को रोकने के लिए कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपी की पहचान अर्जुन नाथ, तूफान नाथ और चांद नाथ के रूप में की है। ये सभी शांति कैंप, मांडी गांव के निवासी हैं।

भिखारी बन झपटमारी की वारदात को देते थे अंजाम

पुलिस के अनुसार, 5 जून को फरीदाबाद के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह गोल्डन ड्रैगन, अगस्त क्रांति मार्ग, हौज खास के पास ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार कर रहा था, तब तीन व्यक्तियों ने उससे बातचीत की और 20 रुपये लिए। बातचीत के दौरान, एक ने उसका हाथ पकड़ लिया और बाद में उसे पता चला कि उसकी सोने की अंगूठी गायब है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्धों का पता लगाने में सफल रही।

पुलिस की पूछताछ में पता चला की ऑटो चालक ने उन संदिग्धों को भाटी माइंस में छोड़ा था। पखवाड़ेभर की निगरानी के बाद, पुलिस ने अर्जुन नाथ को गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी की अंगूठी बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके रिश्तेदार तूफान नाथ और चांद नाथ को भी गिरफ्तार किया। हौज खास थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article