दिल्ली

Durga Puja: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के सीआर पार्क के दुर्गा पूजा पंडाल में देवी की अराधना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महा अष्टमी के अवसर पर दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया और मंत्रोच्चार के बीच देवी की अराधना की।

Image

पीएम मोदी ने दुर्गा पूजा पंडाल में देवी की अराधना की (फोटो:@narendramodi)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महा अष्टमी के अवसर पर दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया और मंत्रोच्चार के बीच देवी की अराधना की।प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित काली बाड़ी में आरती भी की और पारंपरिक बंगाली संस्कृति के अनुसार आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।

मोदी ने बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दुर्गा पूजा समारोह समाज में एकता और सांस्कृतिक जीवंतता की भावना को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, 'आज महाअष्टमी के पावन अवसर पर, मैं दुर्गा पूजा समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली के चित्तरंजन पार्क गया। चित्तरंजन पार्क बंगाली संस्कृति से अपने गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। यह समारोह वास्तव में हमारे समाज में एकता और सांस्कृतिक जीवंतता की भावना को दर्शाता है। मैंने सभी की खुशी और कल्याण के लिए प्रार्थना की।'

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर दक्षिण दिल्ली के इलाकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और कई मार्गों को लेकर यातयात परामर्श जारी किये गए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article