दिल्ली

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में दीवार गिरने से एक की मौत, कई मजदूर घायल; रेस्क्यू जारी

पुलिस को सूचना दी गई कि सफदरजंग एन्क्लेव में एक दीवार गिर गई है और 4 से 5 मजदूर मलबे में दब गए हैं, जिनमें से 2-3 के मौत की आशंका जताई गई थी।

Image

सफदरजंग एन्क्लेव में दीवार गिरी (फोटो-ANI)

दिल्ली : दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित बी-5 ब्लॉक में गुरुवार को एक निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब साइट पर बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। दिल्ली पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को एक कॉल प्राप्त हुई। पुलिस को सूचना दी गई कि सफदरजंग एन्क्लेव में एक दीवार गिर गई है और 4 से 5 मजदूर मलबे में दब गए हैं, जिनमें से 2-3 के मौत की आशंका जताई गई थी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और डिजास्टर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान एक कोने का कंक्रीट पिलर और नीचे की मिट्टी खिसक जाने से दीवार का एक हिस्सा गिर पड़ा और वहां काम कर रहे मजदूर दब गए।

2 मजदूर गंभीर घायल

चार घायलों को सुखमणि अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दो अन्य मजदूर, जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरा अभी भी उपचाराधीन है।

घायल मजदूरों की उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच बताई गई है, जिनका संबंध गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), दौसा (राजस्थान) और संगम विहार (दिल्ली) से है। मृतक की पहचान मदनगीर निवासी, उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'