दिल्ली

पूर्वी दिल्ली में पार्किंग की टेंशन का खात्मा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटिड रोड के नीचे बनेगी पार्किंग

एनएचएआई ने अक्षरधाम से गांधी नगर मार्केट तक के हाईवे हिस्से में तीन नई पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है। जिसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। ये पार्किंग डीएम ईस्ट ऑफिस, गांधी नगर मार्केट और गीता कॉलोनी बस स्टॉप के पास बनाई जाएंगी। इस योजना से अवैध पार्किंग पर रोक लगेगी और पूर्वी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

Image

सांकेतिक फोट (istock)

Photo : iStock

Delhi News: पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई ने एक नई योजना बनाई है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के एलिवेटेड हिस्से के नीचे तीन पार्किंग स्पॉट बनाए जाएंगे। यह पहल खासतौर पर सड़क किनारे की अवैध पार्किंग को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के मकसद से की जा रही है।

दिल्ली में कहां बनेगी नई पार्किंग

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पार्किंग निर्माण के लिए निजी ठेकेदारों से टेंडर मंगवाए गए हैं। ये पार्किंग अक्षरधाम मंदिर से लेकर गांधी नगर गारमेंट्स मार्केट तक के बीच हाईवे के हिस्से में बनाई जाएंगी। जिन तीन स्थानों की पहचान की गई है, उनमें डीएम ईस्ट ऑफिस के पास, गांधी नगर मार्केट के पास और गीता कॉलोनी बस स्टॉप के पास की जगह शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब दो हेक्टेयर भूमि इन पार्किंग के लिए उपलब्ध है।

अवैध पार्किंग से जाम की समस्या

गौरतलब है कि गांधी नगर देश का सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट है, जहां रोज़ाना भारी भीड़ रहती है। यहां अवैध पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। नई पार्किंग व्यवस्था से सड़क पर गाड़ियों की भीड़ कम होगी और लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें