Delhi New Year Celebration: चंद घटों में न्यू ईयर का आगाज होने वाला है। नए साल के स्वागत को लेकर सभी लोगों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। कुछ लोग अपने परिवार के साथ न्यू ईयर बिताने वाले हैं, तो कई लोगों ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ट्रिप प्लान किया हुआ है। लेकिन अगर आप दिल्ली में ही है और अभी तक तय नहीं कर पाएं है कि आपको न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कहां जाना चाहिए, तो फिक्र मत कीजिए हम आपकी इस उलझन को आसान कर देते हैं। हम आपको दिल्ली की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट हैं।
सोशल, हौज खास
होज खास विलेज में स्थित यह जगह न्यू ईयर के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर आपको अच्छे म्यूजिक के अलावा ड्रिंक्स और डेकोरेशन भी बहुत अच्छे मिलेंगे। यहां का माहौल आपको बहुत पॉजीटिव फील होगा। म्यूजिक और डांस के बीच यहां आपका न्यू ईयर शानदार तरीके से सेलिब्रेट होगा।
किट्टी सु, द ललित
यह जगह आपको कनॉट प्लेस में मिलेगी। द ललित में न्यू ईयर की बहुत शानदार पार्टी होती है। यहां का माहौल बहुत ग्लैमरस है, यहां का हाई म्यूजिक आपको डांस करने पर मजबूर कर देगा। यह जगह आम दिनों में पार्टी करने के लिए भी बहुत अच्छी है और अगर आप नए साल का जश्न मनाने के लिए कोई जगह खोज रहे हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट प्लेस है।
प्रिवी, शांगरी-ला का इरोस होटल
अगर आप न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए कोई लग्जरी वाला प्लेस खोज रहे हैं तो यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी। यहां का स्टाइलिश इंटीरियर और इंटरनेशनल म्यूजिक आपकी पार्टी में चार चांद लगा देगा। यहां पर न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेशन आपके नए साल की शुरुआत को और ग्लेमरस बना देगा।
टॉय रूम, एयरोसिटी
एयरोसिटी का टॉय रूम बाकी जगहों से जरा अलग है। यहां पर आपको टॉय थीम देखने को मिलेगी, यहां पर आप कुछ अलग अंदाज में पार्टी कर सकते हैं। साथ ही यहां का हाई म्यूजिक आपको न्यू ईयर सेलिब्रेशन का बहुत अच्छा एक्सपीरियंश देगा।
अग्नि, द पार्क
यह जगह भी आपको कनॉट प्लेस में मिलेगी। पार्टी करने के लिए यह जगह भी किसी से कम नहीं है। यहां पर आपको म्यूजिक, डांस, ड्रिंक्स, लाइटिंग सबकुछ बहुत अच्छा मिलेगा। इनमें से आप किसी भी जगह जाकर अपने न्यू ईयर को सेलिब्रेट कर सकते हैं और नए साल का शानदार तरीके से स्वागत कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
