Delhi Metro News: देश की राजधानी और दिल वालों की दिल्ली में नए साल के जश्न की तैयारी चल रही है। लोग पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं। वहीं रेस्टोरेंट जश्न की सजावट को और मनमोहक बनाने में लगे है। इसी बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 10 हजास से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसी बीच दिल्ली मेट्रो की तरफ से नए साल से पहले एक बड़ा फैसला लिया गया है। अगर आप भी दिल्ली के कनॉट प्लेस में पार्टि करने जा रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। सीपी जाने से पहले आप भी जान लीजिए 31 दिसंबर के लिए दिल्ली मेट्रो ने क्या बड़ा फैसला लिया है।
राजीव चौक मेट्रो से इस समय बाहर निकलने पर प्रतिबंध
यदि आप भी सीपी यानी राजिव चौक पार्टी करने जाने की तैयारी में है तो बता दें कि भीड़भाड़ को कम करने के लिए एक गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन के तहत और पुलिस अधिकारियों के सलाह को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर की रात यानी नए साल की पूर्व संध्या को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से 9 बजे का बाद बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। 9 बजे या उसके बाद आने वाले लोग राजीव चौक के किसी भी मेट्रो स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे।
भले ही राजीव चौक से बाहर निकलने पर प्रतिबंध हो लेकिन राजीव चौक की अंतिम ट्रेन के प्रस्थान करने तक लोग स्टेशन में प्रवेश ले सकते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह इस गाइडलाइन का पालन करते हुए यात्रा की योजना बनाएं। दिल्ली मेट्रों के अन्य सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं अपने नियमित समय के अनुसार चलेंगी।
ट्रैफिक को लेकर प्रतिबंध
दिल्ली मेट्रों के अलावा नए साल को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल दिल्ली में यातायात प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) पर 31 दिसंबर की रात 8 बजे से नए साल के जश्न के खत्म होने तक सार्वजनिक और निजी वाहनों को लाने की अनुमति नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
