दिल्ली

Delhi Police Traffic Advisory: नए साल पर दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, कनॉट प्लेस-इंडिया गेट में 8 बजे के बाद नो एंट्री

New Year 2024: नए साल के जश्न के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़क रहेगी। इस दिन रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जाने वालों को यहां एंट्री नहीं मिलेगी।

Image

इंडिया गेट में रविवार को 8 बजे के बाद नो एंट्री (फोटो साभार - ट्विटर)

Delhi Police Traffic Advisory on New Year: नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दिन जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। अगर आप नए साल पर कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जाने वाले हैं, तो रविवार को यहां पर आठ बजे के बाद इंट्री नहीं मिलेगी। न्यू ईयर के मौके पर हजारों की संख्या में लोगों के यहां आने की संभावना है, इस कारण सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने यहां पर विशेष इंतजाम किए हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं। शहर में जगह-जगह पुलिसबल तैनात रहेंगे। जिससे कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। इस दिन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और हुड़दंग करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। इसके अलावा कनॉट प्लेस के ईनर सर्किल में रात 8 बजे के बाद गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान केवल वैध पास और इमरजेंसी वाहनों को भी यहां एंट्री मिलेगी। यह बैन न्यू ईयर के जश्न के खत्म होने तक जारी रहेगा।

नियम तोड़ने वालों की CCTV से होगी पहचान

नए साल के मौके पर शराब पीकर गाड़ी चलाना और हुड़दंग करना भारी पड़ सकता है। इन लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। हुड़दंगियों और नियम की अनदेखी करने वाले लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है, इसलिए नए साल के मौके पर नशे में गाड़ी चलाने, तेज गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, लापरवाही से ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग से बचे और यातायात के नियमों का पालन करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार