Delhi News: दिल्लीवासी अब घर बैठे ही कई स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को डिजिटल युग से जोड़ते हुए हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (हिम्स) की शुरुआत की है। इस नए सिस्टम से मरीजों को अब घर बैठे ही डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने, टेस्ट बुक कराने और एम्बुलेंस की सेवा लेने जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। जिसससे अब मरीजों को अस्पतालों में लंबी कतारों और फॉर्म भरने की झंझट से राहत मिलेगी।
एक हेल्थ कार्ड मे होगा सारा मेडिकल रिकॉर्ड
मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड अब एक डिजिटल हेल्थ कार्ड में सुरक्षित रहेगा, जिसे डॉक्टर एक क्लिक में देख सकेंगे। इसके साथ ही सीएम ने 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 8 जन औषधि केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया है। आयुष्मान मंदिरों में 23 प्रकार की टेस्टिंग सुविधाएं और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं जन औषधि केंद्रों से लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से मिलेंगी।
सीएम ने पिछली सरकार पर साधा निशाना
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हिम्स एक आधुनिक सॉफ्टवेयर है जो अस्पतालों में सूचना प्रबंधन को सरल और तेज बनाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकार ने 24 अस्पतालों पर 1000 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन कोई भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
