दिल्ली

New Delhi To Ayodhya Train (22425): दिल्ली से अयोध्या कैसें जाएं? जानिए किस रूट से कितना आएगा खर्च

New Delhi to Ayodhya Trains (22425) : नई दिल्ली के आनंद विहार से अयोध्या के बीच चलाई गई वंदे भारत ट्रेन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आइये जानते हैं यह ट्रेन किस रूट से होकर गुजरेगी और आपको इसके लिए कितना किराया खर्च करना होगा।

Image

अयोध्या-नई दिल्ली ट्रेन

दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है। पूरे नगर सहित देशभर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल है। 22 जनवरी को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस खास पल के साक्षी बनने के लिए देशभर के लोग अयोध्या पहुंचने की चाह रख रहे हैं। इसके लिए भारतीय रेलवे ने भी खास इंतजाम किए हैं। इसके अलावा अयोध्या में महर्षि वाल्मिकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी उद्घाटन हो चुका है। इस लिहाज से राम नगरी पहुंचने की चाहत रखने वालों के लिए कई ऑप्शन हैं। वहीं, दिल्ली से अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अयोध्या तक हफ्ते में 6 दिन चलेगी। आइये जानते हैं अयोध्या पहुंचने के लिए और कौन कौन से ऑप्शन हैं और इसके लिए आपको कितना किराया खर्च करना होगा।

वंदे भारत ट्रेन का इतना है किराया (New Delhi To Ayodhya Train Ticket Price)

राम मंदिर के उद्घाटन से पूर्व दिल्ली से अयोध्या के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से महज 8 घंटे 20 मिनट पर अयोध्या पहुंचाएगी। आनंद विहार से अयोध्या धाम तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का अप-डाउन गाड़ी नंबर 22425 और 22426 है। इस ट्रेन की शुरुआत आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगी। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, यह ट्रेन अयोध्या दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अपने गतंवव्य पर पहुंच जाएगी। हालांकि, यह ट्रेन हफ्ते में केवल बुधवार के दिन नहीं चलेगी। सफर के दौरान ट्रेन केवल दो जगहों पर ही रुकेगी। ट्रेन कानपुर रेलवे स्टेशन 11 बजे पहुंचेगी फिर वहां से चलकर चारबाग (लखनऊ) रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या धाम से चलेगी और रात 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इस वंदे भारत ट्रेन का किराया भी किफायती है। चेयर केयर का किराया 1625 रुपये और एग्जीक्यूटिव किराया 2965 रुपये है।

दिल्ली से अयोध्या के लिए सस्ती ट्रेन

इसके अलावा नई दिल्ली और अयोध्या के बीच 10 ट्रेंने चलती हैं। नई दिल्ली से अयोध्या के लिए सबसे सस्ती ट्रेन 14206 अयोध्या एक्सप्रेस( AYODHYA EXPRESS) है। नई दिल्ली और अयोध्या के बीच यात्रा पूरी करने में इस ट्रेन को 12 घंटे 55 मिनट का समय लगता है। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 06 बजकर 20 मिनट पर निकलती है और अयोध्या सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर पहुंचा देती है। यह ट्रेन सप्ताह में रोजाना चलती है। इसका किराया महज 350 रुपये है। थर्ड एसी का 950, सेकेंड एसी का 1350 और फर्स्ट क्लास एसी कोच के लिए आपको 2250 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा, फरख्खा एक्सप्रेस (13484), कैफियत एक्सप्रेस (12226), सरयू एक्सप्रेस (14650) और सद्भावना एक्सप्रेस (14018) दिल्ली से अयोध्या के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। इन सभी ट्रेनों का किराया लगभग एक जैसा ही है। इनमें से कैफियत एक्सप्रेस सबसे आखिरी ट्रेन है, जो रात 08 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान करती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article