दिल्ली

3000 किमी का पीछा करने के बाद 50 हज़ार का इनामी अपराधी और उसका मास्टरमाइंड साथी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में सक्रिय रहते हैं। गैंग की महिलाएं घरों में नौकरानी बनकर काम करती हैं और घरों की पूरी जानकारी इकट्ठा कर लेती हैं। इसके बाद गैंग मौका देखकर डकैती करता है और भागकर नेपाल छिप जाता है।

Image

3000 किमी का पीछा करने के बाद 50 हज़ार का इनामी अपराधी और उसका मास्टरमाइंड साथी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 50 हज़ार रुपये के इनामी अपराधी पंकज नरजारी और उसके साथी मास्टरमाइंड प्रेम बहादुर नेपाली को नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया। दोनों पर डॉक्टर योगेश चंदर पॉल की हत्या कर डकैती करने का आरोप है।

मामला क्या था?

10 मई 2024 की शाम जंगपुरा एक्सटेंशन इलाके में 63 वर्षीय डॉक्टर योगेश चंदर पॉल की उनके घर में हत्या कर दी गई थी। अपराधी घर में घुसे और डॉक्टर को बांधकर गला घोंट दिया। इसके बाद घर में रखे कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। जांच में सामने आया कि डॉक्टर के घर काम करने वाली नौकरानी ने ही गैंग को जानकारी दी थी। उसी के बाद पूरी योजना बनाई गई।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

क्राइम ब्रांच की टीम लगातार इन अपराधियों की तलाश में लगी हुई थी। इन पर पहले से ही कई केस दर्ज थे और ये लंबे समय से फरार थे। पुलिस को जानकारी मिली कि ये नेपाल बॉर्डर के पास छिपे हैं। टीम ने करीब 3000 किलोमीटर का पीछा करने के बाद दोनों को दुधवा नेशनल पार्क और धनगढ़ी बॉर्डर (नेपाल) के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह का तरीका (Modus Operandi)

यह गैंग ज्यादातर नेपाल मूल के लोगों से बना है। ये दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में सक्रिय रहते हैं। गैंग की महिलाएं घरों में नौकरानी बनकर काम करती हैं और घरों की पूरी जानकारी इकट्ठा कर लेती हैं। इसके बाद गैंग मौका देखकर डकैती करता है और भागकर नेपाल छिप जाता है।

गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफ़ाइल

पंकज नरजारी (30 साल, असम निवासी): उस पर पहले भी डकैती का मामला दर्ज है और वह फरार चल रहा था। उसने 2016 में भी दिल्ली के मायापुरी इलाके में डकैती की थी।

प्रेम बहादुर नेपाली (42 साल, नेपाल निवासी): वह इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड है। 1995 में काम की तलाश में दिल्ली आया था लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में उतर गया। उस पर भी पहले कई मामले दर्ज हैं।

अभी भी दो आरोपी फरार

इस मामले में कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन अभी भी दो अपराधी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article