दिल्ली

Delhi News : नंद नगरी में ताबड़तोड़ गोलीबारी, ASI की हत्या कर शूटर ने खुद को उड़ाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 02:36 PM IST

दिल्ली के नंदनगरी में एक व्यक्ति ने दो लोगों को गोली मारकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस गोलीबारी में दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा की मौत हो गई, जबकि 30 साल के अमित कुमार का इलाज हॉस्पिटल में जारी है।

Image

दिल्ली में एएसआई की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली: नंदनगरी में मंगलवार को दोपहर दो लोगों को गोली मारकर आरोपी शख्स ने खुद को गोली से उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि एएसआई दिनेश शर्मा दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा में तैनात थे। वह अपनी मोटरसाइकिल से मीत नगर फ्लाईओवर पर जा रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने अचानक उन्हें गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आते ही मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं इसी दौरान शूटर ने स्कूटी से जा रहे अमित कुमार (30) के पीछे से कमर पर गोली मार दी। मीत नगर फ्लाईओवर हुई इस वारदात के घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद शूटर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

तीन लोगों को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, मुकेश कुमार ने अचानक से 7.65 mm की पिस्टल से अचानक ही गोली चलानी शुरू कर दी। पहली गोली एक बाइक पर चलाई लेकिन, उसकी किस्मत थी कि वह बाल बाल बच गया। तभी पीछे से एएसआई दिनेश शर्मा आ रहे थे, जिस पर मुकेश ने गोली चलाई। दिनेश शर्मा को जब अस्पताल ले जाया गया तब तक देर हो चुकी थी उनकी मौत हो चुकी थी। इसके तुरंत बाद मुकेश ने स्कूटी पर जा रहे अमित पर गोली चलाई। गोली पीछे से कमर में लगी है। फिलहाल अमित का इलाज अस्पताल में जारी है।

आरोपी ने खुद को उड़ाया

आरोपी मुकेश ( 44) नंद नगरी एएसआई दिनेश और अमित को गोली मारने के बाद जबरन ऑटो पर बैठ गया। जब ऑटो चालक ने विरोध किया तो उसने चालक महमूद पर भी गोली चला दी। हालांकि, वो भागने में सफल रहा। इसके बाद मुकेश ने टीएसआर की पिछली सीट पर बैठकर अपने सिर पर गोली मार ली। जीटीबी अस्पताल में उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। उसके सिर पर दो घाव हैं।

टीएसआर की पिछली सीट पर 7.65 एमएम की पिस्तौल मिली है। फ्लाईओवर पर 3 स्थानों पर कई जिंदा कारतूस और खाली खोल भी पाए गए हैं। हालांकि, घटना के पीछे का कारण अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात को क्यों अंजाम दिया यह फिलहाल साफ नहीं है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article