दिल्ली

Delhi Slum Fire: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 29 दमकल की गाड़ियां थी तैनात; एक शख्स की मौत

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित बंगाली बस्ती में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से कई झोपड़ियों में फैल गई। फायर ब्रिगेड की 29 गाड़ियों ने रातभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Image

रिठाला के पास लगी भीषण आग (बाएं) खाक हुआ सामान (दाएं) (तस्वीर साभार: ANI)

Photo : ANI

Delhi Fire: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित बंगाली बस्ती में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस झुग्गी बस्ती में लगी आग ने एक व्यक्ति की जान ले ली। अग्निशमन विभाग के अनुसार घटना बंगाली बस्ती वाली झुग्गियों में हुई, जो रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड परिसर के बीच स्थित है। हादसे में एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

29 दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दमकल विभाग ने बताया कि रातभर फायरफाइटिंग और कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया। आग को मीडियम कैटेगरी में रखा गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर अधिकारी एस.के. दुआ के मुताबिक, आग की तीव्रता को देखते हुए इसे ‘मीडियम कैटेगरी’ की आग घोषित किया गया। नियंत्रण के लिए कुल 29 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। फायर टीमों ने रातभर की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।

एक शख्स की मौत

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक आग की घटना में एक शख्स का मौत हो गई है। वहीं एक बच्चे के घायल होने की खबर है। बच्चे को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी और व्यक्ति के घायल या हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मौके पर स्थिति की जांच कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article