Raaj Kumar Anand Joins BJP: दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री रहे राज कुमार आनंद भाजपा में शामिल हो गए हैं, वहीं इनके साथ आप पार्टी के और भी नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की है, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद सचदेवा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
वहीं छतरपुर के आम आदमी पार्टी विधायक करतार सिंह तंवर ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए इसके अलावा दिल्ली के पटेल नगर से पूर्व विधायक वीणा आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश सिंह फोगाट हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी रतनेश गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है।
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं
गौर हो कि दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में राजकुमार आनंद समेत इन नेताओं को भाजपा में शामिल होना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी शिकस्त मानी जा रही है।
राजकुमार आनंद 2020 में पहली बार पटेल नगर विधानसभा सीट से जीते
अरविंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहे राजकुमार आनंद 2020 में पहली बार पटेल नगर विधानसभा सीट से जीते थे, वहीं राजकुमार आनंद की पत्नी भी इसी विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं।
'AAP में दलित एमएलए, मंत्रियों और दूसरे नेताओं को सम्मान नहीं दिया जाता है'
गौर हो कि राजकुमार आनंद आम आदमी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे वहीं अब वो भाजपा में आ गए हैं, उस वक्त बसपा में शामिल होने के बाद राजकुमार आनंद ने कहा था कि यह मेरी घर वापसी है तब राजकुमार आनंद ने कहा था कि आप में दलित एमएलए, मंत्रियों और दूसरे नेताओं को सम्मान नहीं दिया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
