दिल्ली

Delhi: डिप्रेशन से परेशान बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, लक्ष्मी नगर में मेट्रो के सामने कूदकर की आत्महत्या

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित था, जिस कारण से डिप्रेशन में चला गया था और ऐसा कदम उठा लिया।

Image

लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन।

Photo : Times Now Digital

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग कैंसर से पीड़ित था और वह डिप्रेशन में चला गया था, जिस वजह से उसने मेट्रो के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के तुरंत बाद यमुना डिपो थाना ने लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया।

मृतक की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचना दिनेश सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र 55 साल बताया जा रहा है। वह लक्ष्मी नगर के ही रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दिनेश सिंह काफी समय से कैंसर से जूझ रहा था, जिस वजह से वह डिप्रेशन में चला गया और आज घर से घूमने के बहाने बाहर निकला और पास के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन जा पहुंचा। वहां मेट्रो के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

डिप्रेशन से चल रहा था परेशान

बता दें कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई है। आत्महत्या को लेकर परिजनों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। फिलहाल डिप्रेशन को ही सुसाइड का कारण बताया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article