दिल्ली

स्कूलों के बाद दहशतगर्दों के निशाने पर म्यूजियम, 15 संग्रहालयों में बम! अफवाह से मचा हड़कंप

Bomb in Delhi : दिल्ली के 10-15 म्यूज़ियम में बम होने का ईमेल आया है। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई विस्फोटक सामाग्री बरामद नहीं की गई।

Image

दिल्ली में बम की अफवाह

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bomb in Delhi : दिल्ली में एक बार फिर ईमेल की दहशत है। इस बार स्कूलों, अस्पतालों की जगह म्यूज़ियम को निशाना बनाया गया है। दहशतगर्दों ने ईमेल के जरिए एक साथ 10-15 म्यूज़ियम में बम होने की धमकी दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये मेल एक साथ कई म्यूज़ियम में मंगलवार को आए, जिसमें रेल म्यूज़ियम भी शामिल है। जैसे ही इन मेल के बारे में दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली तभी से म्यूज़ियम की जांच शुरू की गई। जांच के बाद पुलिस ने इसे हॉक्स डिक्लेयर किया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है आखिरकार ये मेल किसने किए थे।

नहीं मिली कोई विस्फोटक सामाग्री

बता दें कि पिछले दिनों भी इसी तरह के मेल दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेज और एयरपोर्ट पर भी आए थे, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये मेल किसने किए थे। बम की सूचना ईमेल के जरिए प्राप्त हुआ है। फिलहाल, पुलिस के मुताबिक, ये धमकी महज अफवाह निकली। पुलिस अब इस सभी ईमेल के सोर्स पता करने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली के करीब 200 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा कई अस्पतालों, कॉलेजों के साथ इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। हालांकि, अभी तक कहीं भी कोई भी विस्फोटक सामाग्री नहीं प्राप्त हुई है। अभी तक यह भी नहीं स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस समूह की ओर से इस तरह की फर्जी दहशत फैलाई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान